रायपुर : रंगदारी केस में फरार आरोपी शोएब ढेबर के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

feature-top

रायपुर में कांग्रेस नेता से विदेशी नंबर और लॉरेंस बिश्नोई/अमन साहू गैंग के नाम पर ₹25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीजेएम (CJM) कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद रायपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीमों ने आरोपी के बैरनबाजार, शंकर नगर और खम्हारडीह स्थित कई संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।


feature-top