राजस्थान पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने BJP सरकार पर उम्मीदवारों को टारगेट करने का लगाया आरोप

feature-top

राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार पर प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और लक्षित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारे पर जिला कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के संभावित उम्मीदवारों की सूचियां तैयार कराई जा रही हैं। इस सूची का इस्तेमाल कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए करेगी। उन्होंने आशंका जताई कि उम्मीदवारों के परिवारों पर दबाव बनाने के लिए उनके घरों पर बुलडोजर चलवाया जा सकता है, पुराने मामलों को दोबारा खोलकर नोटिस भेजे जा सकते हैं, या उन्हें झूठे मामलों में गिरफ्तार किया जा सकता है।


feature-top