मुंबई : आज से शुरू होगा CJP का देशव्यापी आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज, 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती पर मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने जा रहे हैं। मुंबई पुलिस द्वारा दादर के शिवाजी पार्क में इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किए जाने के बाद, सीजेपी प्रमुख ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करने का एलान किया है।

अभिजीत दीपके ने मुंबई प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए साफ किया कि यह आंदोलन केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में क्रमिक प्रदर्शनों के बाद अक्टूबर के अंत से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।


feature-top