अफवाह : मुंबई प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की हिरासत की खबरों को CJP ने किया खारिज

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी ने उन सोशल मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज गांधी जयंती को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान इन खबरों को "फर्जी खबर"  बताते हुए खुद दीपके ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर एक नई सेल्फी पोस्ट की। इस सेल्फी के जरिए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और जमीन पर उतरकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।


feature-top