NOIDA फ्लैट विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने गठित की स्वतंत्र समिति

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में करीब 30 साल पुराने आवासीय आवंटन विवाद को सुलझाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय, एक सदस्यीय स्वतंत्र समिति का गठन किया है।

  • मुख्य पक्ष: यह कानूनी विवाद केंद्रीय कर्मचारी सहकारी जीएन समिति और न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (NOIDA) के बीच लंबे समय से चल रहा है।
  • विवाद की वजह: सुप्रीम कोर्ट ने साल 2022 में 844 मूल सदस्यों को फ्लैट आवंटित करने और बाद में फ्लैट खरीदने वाले 133 लोगों के दावों की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि, रद्द किए गए आवंटनों और अनधिकृत ट्रांसफर को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद होने के कारण यह मामला अटक गया था।

feature-top