मुंबई : शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर CJP पर शिकायत दर्ज

feature-top

मुंबई पुलिस में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेताओं के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ उनके विरोध-प्रदर्शन को लेकर की गई थी।शिकायत करने वाली वकील सिद्धि देओलेकर हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 सालों से शिवाजी पार्क इलाके में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि वह विरोध करने के अधिकार के ख़िलाफ़ नहीं हैं, लेकिन इसके लिए "तय जगहें" बनी हुई हैं। उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश का ज़िक्र किया, जिसका हवाला देते हुए मुंबई पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की इजाज़त देने से इनकार कर दिया था।


feature-top