जम्मू के अस्पताल में बुर्का को लेकर विवाद, नर्सों के विरोध प्रदर्शन के बाद जांच पैनल का गठन

feature-top

डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नर्सिंग इंटर्न ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उन्हें गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के लेबर रूम में बुर्का (नकाब) पहनने से रोका गया। यह विरोध डोडा मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड, डॉ. मधु चिब के खिलाफ शुरू हुआ। आरोप है कि उन्होंने एक नर्सिंग स्टूडेंट को नकाब पहनने की वजह से लेबर रूम से बाहर जाने के लिए कहा था। इंटर्न ने काम का बहिष्कार किया और अस्पताल परिसर के अंदर प्रदर्शन किया।


feature-top