कर्नाटक सूखा संकट : खड़गे ने PM मोदी को पत्र लिख किया ₹3,705 करोड़ की मदद का अनुरोध

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक में सूखे की बिगड़ती स्थिति में तुरंत दखल देने और नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड (NDRF) के तहत ₹3,705.30 करोड़ की केंद्रीय सहायता जारी करने की मांग की।

1 अक्टूबर के पत्र में, खड़गे ने सूखे से प्रभावित इलाकों में ज़मीनी स्तर पर नए सिरे से आकलन करने, चल रहे सूखे के आकलन में और उप-ज़िलों को शामिल करने, तथा पीने के पानी की कमी और जलाशयों में पानी का स्तर कम होने से पैदा हुई समस्याओं से निपटने के उपाय करने की मांग की।


feature-top