छ.ग : IFS अफसर पंकज राजपूत पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप

feature-top

छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IFS अधिकारी पंकज सिंह राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच लंबे समय से जारी पारिवारिक विवाद अब सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया है। पत्नी अदिति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अफसर और उनके ससुराल वालों पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं, पलटवार करते हुए IFS पंकज राजपूत ने सभी आरोपों को खारिज किया और स्पष्ट किया कि दोनों के बीच तलाक व बच्चे की कस्टडी का मामला पिछले 5 सालों से लखनऊ फैमिली कोर्ट में लंबित है; ऐसे में वीडियो के जरिए 'मीडिया ट्रायल' चलाना अनैतिक, असंवैधानिक और कोर्ट की अवमानना के समान है।


feature-top