नेस्ले डेयरी व्हाइटनर 'असुरक्षित' घोषित, FSSAI ने लगाई बिक्री पर रोक

feature-top

दिल्ली के एक बड़े होटल से लिए गए नेस्ले के "लो फैट डेयरी व्हाइटनर" के सैंपल को "असुरक्षित" और "घटिया क्वालिटी" का पाए जाने के बाद, 'फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया' ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी। इसके बाद, नियमों का पालन न करने के लिए फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर (FBO)—यानी इस मामले में नेस्ले—को एक नोटिस जारी किया गया।


feature-top