- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
- छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
- बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य में सामान्य से बेहतर वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से शुरू हुए इस वर्षा सत्र में अब तक राज्य का औसत वर्षा प्रतिशत पिछले 10 वर्षों के औसत के मुकाबले 102.1 प्रतिशत तक पहुँच चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक औसतन 1155.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले एक दशक के आधार पर इस अवधि का सामान्य औसत 1131.1 मिलीमीटर रहा है।
प्रदेश भर में बारिश का वितरण काफी विविध देखने को मिल रहा है। जहाँ एक ओर बलरामपुर जिले ने 165.3 प्रतिशत की औसत दर और 1556.6 मिलीमीटर बारिश के साथ वर्षा प्रतिशत के मामले में पूरे राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं कुल वर्षा के परिमाण में नारायणपुर जिला 1720.2 मिलीमीटर के साथ सबसे आगे है। दूसरी ओर, राज्य के मैदानी और कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में अपेक्षित बारिश नहीं हो पाई है, जिनमें बेमेतरा जिला महज 674.9 मिलीमीटर बारिश और 80.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज करके सूची में सबसे निचले पायदान पर है।
भौगोलिक आधार पर राज्य के विभिन्न इलाकों का हाल देखा जाए तो उत्तर छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों के कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया है। राजधानी रायपुर में सामान्य से काफी अधिक 1307.4 मिलीमीटर बारिश (135.4%) दर्ज की गई है। इसी तरह गरियाबंद में 1463.7 मिमी (130.7%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1181.4 मिमी (131.4%), मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1216.9 मिमी (122.7%), और बालोद में 1311.8 मिमी (121.6%) वर्षा के साथ औसत का आंकड़ा काफी ऊपर रहा है। इसके अलावा सूरजपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में भी मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है, जहाँ बारिश का प्रतिशत 100 से 120 फीसदी के बीच दर्ज किया गया है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों को मानसून के इस सीजन में थोड़ी निराशा हाथ लगी है। बस्तर संभाग और सरगुजा अंचल के कुछ जिलों में सामान्य औसत से काफी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इनमें कांकेर 1222.5 मिमी बारिश (74.3%), सरगुजा 627.3 मिमी (74.9%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 1006.8 मिमी (77.0%), बीजापुर 1516.6 मिमी (79.1%), जशपुर 871.9 मिमी (79.3%) और सुकमा 1226.3 मिमी (80.2%) शामिल हैं, जहाँ का प्रतिशत राज्य के सामान्य औसत से काफी नीचे बना हुआ है। बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम और बस्तर जैसे जिलों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से थोड़ा कम 85 से 99 प्रतिशत के बीच सिमट कर रह गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
