जंतर-मंतर पर उग्र हुआ CEC विरोधी आंदोलन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में चल रहा आंदोलन और उग्र हो गया। लुटियन्स दिल्ली के जंतर-मंतर और इंडिया गेट के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
भारी पुलिस बल तैनात: दिल्ली पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 5,000 कर्मियों को तैनात किया है। मध्य दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर सख्त पाबंदियां लागू हैं।
बसों में तोड़फोड़: प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों के साथ तीखी झड़प हुई। इस हंगामे के बीच पुलिस की एक बस का शीशा तोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही गाड़ियों का रास्ता रोकने का भी प्रयास किया।
दिग्गज नेता हिरासत में: पुलिस ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा सहित कई बड़े नेताओं और छात्र कार्यकर्ताओं को जबरन बसों में भरकर हिरासत में ले लिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
