फ्लाईदुबई सह-पायलट के कबूलनामे से मचा हड़कंप

feature-top

वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को हवा में ही क्रैश करने की कोशिश करने वाले ओमान मूल के सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं के सामने एक बेहद चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। आरोपी सह-पायलट ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह जानबूझकर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था और उसे "मौत का कोई डर नहीं है"। 

सोशल मीडिया पोस्ट हम्माम अल-हम्मामी के उस मानसिक बदलाव की ओर इशारा करती है, जिसने उसे एक पैशनेट एविएटर से एक हिंसक हमलावर बना दिया। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2022 में अरबी भाषा में की गई इस पोस्ट में उसने उड़ान के प्रति अपनी गहरी दीवानगी जाहिर की थी। उसने लिखा था:

"एविएशन और फ्लाइट ट्रेनिंग को जो चीज़ इतनी खूबसूरत बनाती है, वो यह है कि यह रूटीन लाइफ से बिल्कुल अलग है। इसमें कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें आप कभी नहीं भूल सकते—जैसे कि आपकी सबसे पहली सोलो (अकेले) उड़ान, या पहली बार यात्रियों को लेकर किसी विमान को सुरक्षित लैंड कराना।"

अचानक हुआ वैचारिक बदलाव : जांचकर्ताओं के लिए यह पोस्ट इसलिए बेहद अहम है क्योंकि यह दिखाती है कि महज कुछ साल पहले तक अल-हम्मामी केवल अपने पायलट बनने के सपने और विमानन के प्रति समर्पित था।
जांच का केंद्र : सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही हैं कि 2022 के बाद ऐसे क्या घटनाक्रम हुए या वह किन लोगों के संपर्क में आया, जिसने उसके दिमाग में इस कदर कट्टरपंथ भर दिया कि वह उसी एविएशन और बेगुनाह यात्रियों की जान लेने पर आमादा हो गया जिसे वह कभी अपनी "खूबसूरत दुनिया" मानता था।


feature-top