दिल्ली HC ने 2020 दंगों और जामिया हिंसा की SIT जांच वाली याचिकाएं करी खारिज

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा समेत कई राजनीतिक नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। इन नेताओं पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न्स (NRC) के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर नफरत भरे भाषण देने का आरोप था, जिनसे 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़के थे और जिनमें 50 से ज़्यादा लोगों की जान गई थी।


feature-top