ममता बनर्जी के गोपनीय मेडिकल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने पर विवाद, अस्पताल को नोटिस

feature-top

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कानूनी टीम ने सरकारी एसएसकेएम अस्पताल, बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज और राज्य स्वास्थ्य विभाग को एक औपचारिक कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उनकी सहमति के बिना साल 2021 के गोपनीय मेडिकल रिकॉर्ड को कथित तौर पर लीक और सार्वजनिक करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वकील अर्क नाग द्वारा भेजे गए नोटिस में तर्क दिया गया है कि यह डॉक्टर और मरीज के बीच की गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है। नोटिस में कहा गया है कि भले ही राज्य सरकार या किसी जांच एजेंसी ने वैध तरीकों से ये रिकॉर्ड हासिल किए हों, फिर भी उन्हें अदालत के आदेश के बिना निजी मेडिकल डेटा को जनता के सामने जारी करने का कोई अधिकार नहीं है।
 


feature-top