संसदीय समिति विवाद : बागी TMC सांसद काकोली घोष ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

feature-top

संसदीय स्थायी समितियों में फेरबदल के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने चेयरमैन के पद गंवा दिए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुधांशु त्रिवेदी को कॉमर्स कमेटी का प्रमुख बनाया गया और TMC की बागी नेता काकोली घोष दस्तीदार को केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स पैनल का चेयरमैन बनाया गया। 

काकोली घोष और उनके गुट ने टीएमसी की आलोचनाओं को खारिज करते हुए अपनी कानूनी वैधता का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें 28 में से 20 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, उन्होंने कानूनी रूप से एनसीपीआई (NCPI) और एनडीए (NDA) के साथ गठबंधन किया है, और वे अब टीएमसी के आधिकारिक व्हिप या नेतृत्व को मानने के लिए बाध्य नहीं हैं।


feature-top