प्रदर्शन हिंसा विवाद : दक्षिणपंथी कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत

feature-top

पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को रेगुलर ज़मानत दे दी। उन पर 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोप था।

स्पेशल जज (SC/ST एक्ट) SPS लालर ने भारद्वाज को रेगुलर ज़मानत दी। उन्होंने पाया कि अंतरिम ज़मानत देते समय लगाई गई शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ था। उम्मीद है कि कोर्ट आज ही ज़मानत की शर्तों के बारे में विस्तार से आदेश जारी करेगा।


feature-top