'काला हिरण' फिल्म विवाद : दिल्ली HC ने सलमान खान से मांगा जवाब

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल' फ़िल्म के मेकर्स की याचिका पर एक्टर सलमान खान से जवाब मांगा। इस याचिका में बॉलीवुड स्टार द्वारा फ़िल्म की रिलीज़ के ख़िलाफ़ दायर मुक़दमे पर रोक लगाने की मांग की गई है। जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने फिल्म निर्माताओं की अर्ज़ी पर खान को नोटिस जारी किया। निर्माताओं का तर्क था कि अभिनेता द्वारा पहले दायर किए गए एक मुक़दमे में लगभग वही विवाद पहले से ही हाई कोर्ट में लंबित है।


feature-top