मुंबई : प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शहर से बाहर निकाला

feature-top

नासिक से अपने स्कूलों और हॉस्टलों में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मार्च करने वाले आदिवासी छात्रों को कांग्रेस के महाराष्ट्र मुख्यालय में हिरासत में लिया गया और मुंबई से बाहर ले जाया गया। इससे एक दिन पहले उन्होंने पुलिस पर उनके विरोध-प्रदर्शन को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

यह कार्रवाई तब हुई जब मुंबई के आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त न मिलने के बाद छात्र गवर्नर जिष्णु देव वर्मा से मिलने की ज़िद पर अड़े रहे। शहर से बाहर ले जाए जाने से पहले छात्रों ने 25 अक्टूबर को मुंबई लौटने का संकल्प लिया।


feature-top