10 अक्टूबर विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने का पुलिस बना रही दबाव : अभिजीत दीपके

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा CJP कार्यकर्ताओं को कानूनी नोटिस थमाए जा रहे हैं और उन पर दिल्ली प्रदर्शन में शामिल न होने तथा हिंसा भड़काने वाली सोशल मीडिया पोस्ट न करने का दबाव बनाया जा रहा है।


feature-top