ECI विवाद पर गुजरात के पूर्व CM का विवादित बयान : "उन्हें सबके सामने फांसी दी जाए"

feature-top

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के बारे में एक विवादित टिप्पणी की है। ज्ञानेश कुमार को वोटर लिस्ट को ठीक करने की प्रक्रिया 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी नेताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री रह चुके वाघेला ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता से समझौता करने वाले अधिकारियों के खिलाफ़ सख़्त कदम उठाए जाने चाहिए, "लोकतंत्र की हत्या करने वाले ऐसे चुनाव आयुक्तों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। उन्हें अब खत्म कर दिया जाना चाहिए। वे इसी लायक हैं। उनके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।"


feature-top