महाराष्ट्र पर मंडराया जल संकट, 16 अक्टूबर से राज्यभर में 10% पानी की कटौती

feature-top

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि कम बारिश के कारण 16 अक्टूबर से सभी शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों में कम से कम 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जाएगी। उद्योगों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने इस्तेमाल किए जाने वाले पानी का कम से कम 30 प्रतिशत हिस्सा दोबारा इस्तेमाल करें या रीसायकल करें। बारिश की कमी के कारण राज्य सरकार ने 26 सितंबर को अपने 358 तालुकों में से 265 तालुकों में, यानी राज्य के 74 प्रतिशत हिस्से में सूखा घोषित किया।

 


feature-top