कर्नाटक : असुरक्षित बोरवेल बंद कराने के लिए लॉन्च होगा 'बोरवेल सुरक्षा अभियान'

feature-top

कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री अजय धर्म सिंह न कहा कि बेंगलुरु (कर्नाटक) में बेकार, छोड़े गए और असुरक्षित खुले बोरवेल की पहचान करने और उन्हें सुरक्षित रूप से बंद करने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। 'बोरवेल सुरक्षा अभियान' शुरू में माइनर इरिगेशन डिपार्टमेंट के तहत खोदे गए उन बोरवेल पर ध्यान देगा जो फेल हो गए हैं या काम नहीं कर रहे हैं; बाद में इस अभियान का दायरा दूसरे सरकारी विभागों के बोरवेल और सार्वजनिक जगहों पर मौजूद बोरवेल तक भी बढ़ाया जाएगा।


feature-top