गरबा में रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं मुस्लिम युवा : MP मुस्लिम त्योहार कमेटी

feature-top

मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मुस्लिम युवाओं और छात्रों से एक विशेष अपील जारी की है, जिसमें उन्हें केवल सोशल मीडिया रील्स, लाइक्स और व्यूज हासिल करने के लिए गरबा कार्यक्रमों में शामिल न होने की सलाह दी गई है। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ज़ीशान रहमान ने स्पष्ट किया कि चूंकि यह उनका धार्मिक त्योहार या कार्यक्रम नहीं है, इसलिए वहां जाना केवल विवाद और समुदाय की बदनामी का कारण बनता है।


feature-top