OIC की आतंकवाद टिप्पणी का भारत ने दिया करारा जवाब

feature-top

भारत ने 'ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) की आलोचना की। OIC ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों के ख़िलाफ़ नई दिल्ली की कार्रवाई पर टिप्पणी की थी। भारत ने कहा कि यह संगठन "पीड़ित और अपराधी के बीच फ़र्क करने में नाकाम" रहा है।

बीजेपी सांसद बिप्लब कुमार देब ने UN जनरल असेंबली में कहा, "मैं OIC चेयर के उस बयान का जवाब दे रहा हूं जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ढांचे के ख़िलाफ़ भारत की सोची-समझी और नपी-तुली कार्रवाई का ज़िक्र किया गया है। यहीं से भारत के ख़िलाफ़ आतंकवादी हमलों की साज़िश रची जाती है और उन्हें अंजाम दिया जाता है। यह अफ़सोस की बात है कि बोलने वाले व्यक्ति सच और झूठ के बीच फ़र्क नहीं कर पा रहे हैं और पीड़ित और अपराधी के बीच अंतर नहीं समझ पा रहे हैं।"


feature-top