SIR विवाद: राष्ट्रपति मुर्मू ने जॉन ब्रिटास की शिकायत केंद्र के विधायी विभाग को भेजी

feature-top

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माकपा के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास की एक औपचारिक शिकायत को उचित कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार के विधायी विभाग के पास भेज दिया है। राष्ट्रपति का यह कदम 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) के खिलाफ विपक्ष के अभियान के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है । यह घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब 'इंडिया' गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिलने का समय मांग रहे थे।  


feature-top