झारखंड : केंद्र ने DGP नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

feature-top

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को चुनौती दी। केंद्र का आरोप है कि यह नियुक्ति राज्य पुलिस प्रमुख के चयन के लिए तय प्रक्रिया का उल्लंघन करके की गई है।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच के सामने यह अर्ज़ी रखी। बेंच ने केंद्र की अर्ज़ी पर सुनवाई करने और उसे लिस्ट करने पर सहमति जताई।


feature-top