मुंबई : स्वच्छता को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC को लगाई फटकार

feature-top

मुंबई में कचरे और गंदगी की लगातार बढ़ती समस्या को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को कड़ी फटकार लगाई है. जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने कांजुरमार्ग लैंडफिल से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा, "सिर्फ साउथ मुंबई या वर्ली के साफ होने का मतलब यह नहीं है कि पूरा शहर साफ है।"


feature-top