रियाद एयरपोर्ट पर हूती हमले के बाद एयर इंडिया ने 10 अक्टूबर तक रद्द कीं उड़ानें

feature-top

यमन के हूथी विद्रोहियों के सऊदी राजधानी के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने का दावा करने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया, "इलाके में बदलती स्थिति को देखते हुए, हमने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। प्रभावित यात्रियों को मुफ़्त में यात्रा की तारीख बदलने या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफ़ंड पाने का विकल्प दिया जा रहा है। हम स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं।"


feature-top