पंजाब : 1984 दंगों पर कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का बयान- 'गलती' थी घटना

feature-top

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा है कि पंजाब को सार्थक और मुद्दों पर आधारित राजनीति की ज़रूरत है। इसके साथ ही उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों को एक "गलती" बताया है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को हाल ही में लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले "पंजाब ब्रांड" को फिर से स्थापित करने और जनता का भरोसा जीतने का अपना दृष्टिकोण सामने रखा।


feature-top