भ्रामक विज्ञापनों पर डॉ. रेड्डीज़, नेस्ले, अमेज़न और फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी

feature-top

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कहा कि उसने डॉ. रेड्डीज़, नेस्ले हेल्थ साइंस, तिरुपति वेलनेस, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और नेटमेड्स को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस प्रोटीन सपोर्ट और लीन मसल मास बनाए रखने वाले उत्पादों के बारे में कथित तौर पर गुमराह करने वाले हेल्थ क्लेम (स्वास्थ्य संबंधी दावे) करने के कारण जारी किए गए हैं।

इंस्टाग्राम पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में, खाद्य सुरक्षा रेगुलेटर ने कहा कि कंपनियों से यह बताने के लिए कहा गया है कि उनके उत्पादों के बारे में किए गए दावों को लेकर उनके खिलाफ रेगुलेटरी कार्रवाई क्यों न की जाए।


feature-top