ओडिशा : SI भर्ती घोटाला मामले में ED की 9 ठिकानों पर छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में राज्य भर में नौ जगहों पर तलाशी ली। इन छापों में मुख्य आरोपियों से जुड़ी जगहों को निशाना बनाया गया।

इनमें कथित बिचौलिये मुना मोहंती, पंचसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के शंकर प्रुस्टी और सिलिकॉन टेकलैब के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नायक शामिल हैं, जिनके नाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की चार्जशीट में हैं। कुल मिलाकर, पिछले साल दिसंबर में दायर CBI की चार्जशीट में 122 लोगों के नाम शामिल थे, जिनमें 100 से ज़्यादा उम्मीदवार भी थे।

 


feature-top