उत्तराखंड : BJP प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार दिनेश आर्य उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने वाला है। उत्तराखंड विधानसभा के सचिव हेम पंत ने बताया कि इस सीट के लिए किसी और उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। पंत ने कहा, "हमें बीजेपी के दिनेश आर्य के अलावा कोई और नामांकन नहीं मिला। उन्हें आज दोपहर 3 बजे चुनाव का प्रमाण पत्र सौंपा गया।"


feature-top