तमिलनाडु उपचुनाव : धारापुरम और मदुरंतकम में TVK ने हासिल की बड़ी जीत

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) ने धारापुरम और मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है, जिससे सत्तारूढ़ दल और विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। 

नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय ने DMK पर निशाना साधा और कहा कि यह चुनावी जीत "महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयानों" के विरोध में पड़ा वोट है। वहीं, DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में उपचुनावों को "लोकतंत्र की खुली हत्या" करार दिया।


feature-top