गुवाहाटी : प्रदर्शन के दौरान भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, नारेबाजी और धक्का-मुक्की

feature-top

गुवाहाटी में असम कांग्रेस के हेडक्वार्टर 'राजीव भवन' के बाहर तनाव का माहौल रहा। यहाँ बीजेपी असम प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी पर एक महिला के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और उनसे माफ़ी की मांग की।

बीजेपी महिला विंग ने राजीव भवन की ओर एक रैली निकाली, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस हेडक्वार्टर के सामने वाले इलाके तक पहुँच गए, जिसके बाद असम पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।


feature-top