फ्लाईदुबई हादसा : NIA ने एंटी-हाइजैकिंग एक्ट और UAPA के तहत शुरू की जांच

feature-top

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 30 सितंबर को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में फ्लाईदुबई की फ्लाइट नंबर 1073 को हाईजैक करने की कोशिश की जांच शुरू कर दी है। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। फ़ेडरल एंटी-टेरर एजेंसी ने एक "बड़ी साज़िश" की जांच के लिए एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 की धारा 6 और गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एजेंसी को विदेशी धरती पर हुए उन आतंकी मामलों की जांच करने का अधिकार है जिनमें भारतीय नागरिक शामिल हों; इस मामले में भी स्मित मच्छार शामिल हैं।


feature-top