मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर लगाया 'अघोषित इमरजेंसी' का आरोप, CJI से मिलेगा विपक्ष

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर "अघोषित इमरजेंसी" थोपने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेता सोमवार शाम भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मिलेंगे। वे राजधानी में एक दिन पहले युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन पर की गई कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखेंगे।

खड़गे ने कहा, "प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने पूरे देश में अफरातफरी मचा दी है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं और हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे।"


feature-top