महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार सूखे से प्रभावित इलाकों में अगले छह से आठ महीनों तक रोज़गार, अनाज, पीने का पानी और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने की विस्तृत योजना बना रही है। 

महाराष्ट्र सूखा संकट : केंद्र से आर्थिक पैकेज के लिए राज्य सरकार सौंपेगी विस्तृत ज्ञापन

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार सूखे से प्रभावित इलाकों में अगले छह से आठ महीनों तक रोज़गार, अनाज, पीने का पानी और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने की विस्तृत योजना बना रही है। 

यहाँ अपने सरकारी आवास पर सूखे का आकलन करने वाली केंद्रीय टीम के साथ हुई बैठक में फडणवीस ने कहा कि फ़सल बढ़ने के अहम चरण में कम बारिश होने से कई इलाकों में सोयाबीन की खेती पर बुरा असर पड़ा है, जबकि कपास, अरहर और गन्ने की फ़सल को भी नुकसान पहुँचा है।

feature-top