CJI सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से किया इनकार

feature-top

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं की ओर से उनसे मिलने के अनुरोध को खारिज कर दिया। विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने के लिए सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच मुख्य न्यायाधीश से समय मांगा था। 

विपक्षी नेताओं को ईमेल के माध्यम से भेजे गए एक सकारण जवाब में, CJI कार्यालय ने स्पष्ट किया कि मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण प्रशासनिक तौर पर किसी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करना उचित नहीं होगा। CJI ने सुझाव दिया कि विपक्षी दलों को यदि अपनी चिंताएं उठानी हैं, तो वे औपचारिक तौर पर अदालत के समक्ष याचिका दायर कर सकते हैं।


feature-top