विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक रहस्यमयी बयान ने देश के राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए एक "देहरादून में छिपी महिला" का जिक्र किया और आने वाले समय में एक बड़े 'सरप्राइज' का वादा किया।

‘देहरादून में छिपी महिला’ कौन? राहुल गांधी के रहस्यमयी बयान ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

feature-top

विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक रहस्यमयी बयान ने देश के राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (SIR) की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए एक "देहरादून में छिपी महिला" का जिक्र किया और आने वाले समय में एक बड़े 'सरप्राइज' का वादा किया।

राहुल गांधी का रहस्यमयी बयान

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा: "यह हमारा आपसे वादा है कि जिन लोगों ने भी यह किया है—चाहे वह मिस्टर मोदी हों, मिस्टर शाह हों, मिस्टर ज्ञानेश कुमार हों या वह महिला जो अभी देहरादून में छिपी हुई हैं, और अन्य लोग—उन सभी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।"

जब पत्रकारों ने इस मामले में विपक्ष के अगले कदम या उस महिला की पहचान के बारे में और जानकारी मांगी, तो राहुल गांधी ने ब्योरा देने से इनकार कर दिया और मुस्कुराते हुए कहा, "मैं सरप्राइज (तैयारी) को खराब नहीं करना चाहता।"

feature-top