'CJP को अमेरिका से मिल रही फंडिंग' : अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का बड़ा दावा

feature-top

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बारे में एक बड़ा दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में बनी पॉलिटिकल सटायर पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को अमेरिका के "चुनिंदा डोनर्स" से फंड मिल रहा है।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब CJP और विपक्षी पार्टियों के विरोध प्रदर्शनों के पीछे विदेशी साजिश की चर्चा हो रही है। ये पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को हटाने की मांग कर रही हैं, जिनका आरोप है कि वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ की गई और 'मनमाने' तरीके से SIR प्रक्रिया अपनाई गई।


feature-top