महाराष्ट्र : सूखा प्रभावित सूची में 40 नए तालुका शामिल, किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य कैबिनेट ने सूखा प्रभावित इलाकों की सूची में 40 और तालुकाओं को शामिल करने की मंज़ूरी दे दी है, जिससे इनकी कुल संख्या 305 हो गई है। साथ ही, राहत के तौर पर दिवाली से पहले हर किसान को ₹5,000 की अग्रिम राशि देने का फ़ैसला भी किया गया है। राज्य में कुल 358 तालुका हैं। 

फडणवीस ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, "265 तालुकाओं में सूखे की घोषणा की गई थी। लेकिन कई इलाकों से मांगें आ रही थीं कि उनके तालुकाओं को भी सूखा-प्रभावित सूची में शामिल किया जाए। इसलिए राज्य कैबिनेट ने रिपोर्टों की समीक्षा करने के बाद सूची में 40 और तालुकाओं को जोड़ने का फैसला किया।"


feature-top