छ.ग शराब घोटाला : ED ने कोर्ट में सौंपी 29800 पन्नों की चार्जशीट, 81 नामों का हुआ खुलासा

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लगभग 3,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अदालत में 29,800 से अधिक पन्नों की अंतिम चार्जशीट (प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट) दाखिल की है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत तय समयसीमा के भीतर पेश किए गए इस चालान में कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें 22 पुराने आरोपियों के अलावा आईएएस अधिकारियों, आबकारी अफसरों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और वरिष्ठ राजनेताओं समेत 59 नए नाम शामिल हैं।


feature-top