जंतर-मंतर प्रदर्शन : महिला पत्रकार के आरोपों के बाद ACP ने दर्ज कराया जवाबी केस

feature-top

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर विवेक भगत ने अब एक जवाबी एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने महिला पत्रकार और उसके सहयोगियों पर जातिसूचक टिप्पणियां करने और ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है


feature-top