नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के बाद पंजाब बंद, कई जिलों में स्कूल-बाजार बंद

feature-top

नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के पिता ने पंजाब बंद का आह्वान किया, जिसे कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा सहित कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है। झोटा के पिता, भीम सिंह ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला और 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का वादा किया। दिन-दहाड़े हुई इस हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा दूसरे दिन भी जारी रहा और मानसा शहर में तनाव बना हुआ है।


feature-top