महिला पुलिसकर्मि से कथित दुर्व्यवहार मामले में राहुल गांधी पर BJP का हमला

feature-top

बीजेपी ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित "दुर्व्यवहार" को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अपना हमला और तेज कर दिया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 'पितृसत्ता को खत्म करो' का नारा तो लगाते हैं, लेकिन खुद महिला पुलिसकर्मियों के साथ "दुर्व्यवहार" करते हैं।

यह आरोप जंतर-मंतर के पास हुई एक झड़प के वीडियो को लेकर लगाया गया है, जब पुलिसकर्मी दिल्ली के अशोक रोड पर धरने पर बैठी महिला प्रदर्शनकारियों में से एक को वहां से हटाने की कोशिश कर रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाटिया द्वारा दिखाए गए वीडियो में राहुल गांधी एक महिला पुलिस अधिकारी को धक्का देते हुए नजर आए।


feature-top