केरल : ट्रेन रुकवाने का श्रेय लेने को लेकर भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता

feature-top

केरल के ओट्टापलम रेलवे स्टेशन पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प हो गई। दोनों पार्टियां बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव (स्टॉपेज) सुनिश्चित कराने का श्रेय लेने का दावा कर रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि बहस के कारण ट्रेन के रवाना होने में देरी हुई, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।


feature-top