दिल्ली-मुंबई प्रदर्शन से पहले CJP नेता अभिजीत दिपके का बयान : "जेल जाने को तैयार"

feature-top

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जल्द ही हिरासत में ले सकती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के लोग उन पर नज़र रख रहे हैं और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियाँ उनका पीछा कर रही हैं। यह सब आज मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शनों से ठीक पहले हो रहा है।

उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस मुझे आज रात या कल सुबह हिरासत में ले सकती है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएँगे और तिरंगा फहराएँगे। अगर इस देश में तिरंगा फहराने के लिए हमें जेल जाना पड़े, तो हम उसके लिए तैयार हैं।"


feature-top