सऊदी अरब में हवाई हमलों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किया संदेश

feature-top

सऊदी अरब में भारत के राजदूत विपुल ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से शांत रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमलों के दौरान घर के अंदर ही रहने की अपील की। ​​उन्होंने उड़ानों में आ रही रुकावटों का जिक्र किया और हालिया हमलों से प्रभावित भारतीयों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के आधिकारिक 'X' (ट्विटर) हैंडल पर भारतीय समुदाय के लिए जारी एक वीडियो संदेश में, राजदूत विपुल ने कहा कि भारत ने सऊदी अरब में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की है। साथ ही, उन्होंने वहां के लोगों और नेतृत्व के प्रति एकजुटता भी जताई।


feature-top