J&K : IAS अधिकारी के दुर्व्यवहार के खिलाफ एकजुट हुए सभी राजनीतिक दल

feature-top

जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग विचारधाराओं वाली राजनीतिक पार्टियां, सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) — एक साथ आ गई हैं। ये सभी वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कुमार राजीव रंजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं। दरअसल, एक वायरल वीडियो में उन्हें एक आधिकारिक वर्चुअल मीटिंग के दौरान, प्रांतीय सेवा की एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करते हुए देखा गया है।


feature-top